11 फ़रवरी 2017 - 17:23
स्वीडन प्रधानमंत्री की ईरान यात्रा, व्यापर तथा आर्थिक क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा।

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ प्रेस कांफ्रेंस में ईरान की मेज़बानी पर उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस क्षण गर्व महसूस कर रहे है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ प्रेस कांफ्रेंस में ईरान की मेज़बानी पर उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस क्षण गर्व महसूस कर रहे है।
उन्होंने ईरान इराक युद्ध में स्वीडन के भूतपूर्व प्रधानमंत्री की मध्यस्था को याद करते हुए कहा कि द्विपक्षीय सम्बन्धों को लेकर किसी स्वीडन नेता की यह पहली ईरान यात्रा है। उन्होंने राष्ट्रपति से अपनी भेंट में क्षेत्रीय समस्याओं, मानवाधिकार, सीरिया संकट तथा सऊदी अरब समेत क्षेत्र के प्रमुख देशों से ईरान के सम्बन्धों को मुख्य मुद्दा बताया।
उन्होंने ईरान से व्यापर तथा आर्थिक क्षेत्र एवंम दोनों देशो के आपसी सहयोग पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि स्वीडन के कुछ मंत्री और व्यापारी आगे भी तेहरान का सफर करते रहेंगे ।